सुल्तानपुर, फरवरी 19 -- कूरेभार, सुलतानपुर। कूरेभार ब्लॉक के भरथीपुर ग्राम सभा में शारदा सहायक खंड संख्या-16 के उत्तरी किनारे बनी लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। सड़क की गिट्टी व मिट्टी पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन जाने से यह मार्ग अब हादसों को न्योता देता नजर आ रहा है। यह सड़क भरथीपुर को सुदनापुर और भटमई गांव से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिसकी कुल लंबाई लगभग दो किलोमीटर बताई जा रही है। प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण इसी मार्ग से बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आवाजाही करते हैं। किसानों के लिए यह मार्ग खेतों तक पहुंचने का मुख्य साधन है। लेकिन वर्तमान स्थिति में बाइक और साइकिल चालकों को खासतौर पर जोखिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.