इटावा औरैया, मार्च 14 -- भरथना रेलवे स्टेशन के पास शनिवार दोपहर कानपुर जाने वाली रेलवे लाइन पर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शनिवार दोपहर करीब 1 बजकर 33 मिनट पर मुरी एक्सप्रेस से सफर कर रहे दो युवक अचानक भरथना रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक के किनारे गिरे हुए पाए गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। स्टेशन के आसपास मौजूद लोगों ने जब ट्रैक के किनारे दो युवकों के शव पड़े देखे तो इसकी सूचना रेलवे पुलिस और थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.