इटावा औरैया, मई 30 -- भरथना। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रेलवे ग्रुप भरथना ने रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों और राहगीरों की सुविधा के लिए वॉटर कूलर लगवाने की मांग उठाई है। इस संबंध में रेलवे ग्रुप की ओर से नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अजय यादव को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि गर्मियों के मौसम में भरथना रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्रियों, को ठंडे पेयजल के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्टेशन परिसर में टिकट बुकिंग के पास स्थित हनुमान मंदिर के आसपास यात्रियों और श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही बनी रहती है। लोगों ने मांग की है कि यदि नगर पालिका परिषद द्वारा मंदिर के पास एक निःशुल्क ठंडे पानी का फ्रीजर लगवा दिया जाए तो इससे यात्रियों और राहगीरों को भीषण गर्मी में बड़ी राहत मिल सकेगी। संगठन ने इसे जनहित और जनकल्याण स...