इटावा औरैया, जुलाई 10 -- भरथना, संवाददाता। बालश्रम, बाल तस्करी एवं बाल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को भरथना क्षेत्र में संयुक्त टीम ने व्यापक छापेमारी की। अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों पर बालश्रम करते मिले चार बालकों को सकुशल रेस्क्यू कर उनके अभिभावकों के सुपुर्द किया गया। साथ ही लोगों को बालश्रम एवं मानव तस्करी के प्रति जागरूक भी किया गया। टीम ने नगर के होटल, ढाबों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, गैराज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मेडिकल स्टोर, बेकरी, ईंट-भट्टों एवं अन्य संभावित स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बालूगंज स्थित एक बैटरी की दुकान, छोला मंदिर के सामने स्थित दुकान, बिधूना रोड पर ऑटो पार्ट्स की दुकान तथा मस्जिद के सामने स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर चार किशोर बालश्रम करते मिले। टीम ने तत्काल ...