भरथना में बंदरों के हमले से महिला घायल
इटावा औरैया, मई 11 -- भरथना। कस्बे के मोहल्ला गिरधारीपुरा में सोमवार की सुबह एक महिला के ऊपर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मोहल्ला गिरधारीपुरा निवासी जयपाल सिंह की पत्नी ऊषा देवी अपने घर की छत पर कुछ काम कर रही थी तभी अचानक बंदरों के झुंड ने महिला के ऊपर हमला कर दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की चीख पुकार सुन परिजनों ने बंदरों के हमले से महिला को बचाया। जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कस्बा के एक निजी अस्पताल में महिला का उपचार जारी है। यह भी पढ़ें- गोह में बंदरों का आतंक जारी, कई लोग घायल यह भी पढ़ें- बंदरों के आतंक से परेशान लोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.