इटावा औरैया, मार्च 20 -- शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार से गुजर रही अमृत भारत एक्सप्रेस अचानक रुक गई। बाद में पता चला कि ट्रेन में सवार एक युवक ने चैन पुलिंग कर दी थी। घटना सुबह करीब 6:27 बजे की है, जब कानपुर से दिल्ली जा रही 22361 अप अमृत भारत एक्सप्रेस भरथना स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर अचानक रुक गई। ट्रेन के अचानक रुकने से आरपीएफ के जवानों में हड़कम्प मच गया। इसी दौरान एक युवक ट्रेन से उतरकर भागता हुआ दिखाई दिया, जिसे मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों ने दौड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से गाजियाबाद से भरथना तक की जनरल क्लास की टिकट बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह भरथना कस्बे के मोहल्ला गिरधारीपुरा का निवासी है। वह गाजियाबाद से ऊंचाहार एक्सप्रेस में सफर कर रहा था, लेकिन आंख ल...