इटावा औरैया, मार्च 21 -- ईद-उल-फितर का पर्व कस्बा और आसपास के क्षेत्रों में बड़े ही उत्साह, अकीदत और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, भाईचारे तथा तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। भरथना ईदगाह में निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में नमाजियों ने शिरकत की। नमाज से पहले मौलाना फहीम रजा ने अपने खुतबे में रमजान के महीने की अहमियत बताते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया। नमाज अदा होने के बाद ईदगाह परिसर में लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस मौके पर कमेटी के सदर अहसान, मौलाना महमूद चिश्ती, हाजी हारू...