इटावा औरैया, मई 20 -- भरथना। बार एसोसिएशन भरथना ने लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की और न्यायिक कार्य से विरत रहे। एसडीएम काव्या सी को दिये ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही जिन अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े गए हैं, उन्हें शासन की ओर से पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाए तथा उनके बैठने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में प्रदेशभर में अधिवक्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अधिवक्ता कल्याण निधि से नए चैंबर निर्माण कराए जाने की मांग भी उठाई गई। यह भी पढ़ें- लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों की हड़ताल इसके अतिरिक्त अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए शीघ्र अधिवक्ता प...