इटावा औरैया, मार्च 23 -- इटावा, संवाददाता। लाइनपार क्षेत्र में भरथना चौराहे के पास एक नया फीडर बनाया गया है। इससे इस क्षेत्र में निर्वाचित रूप से बिजली सप्लाई होगी और बार-बार की ट्रिपिंग से छुटकारा मिलेगा। इससे लगभग 1100 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।उपखंड अधिकारी गगन अग्निहोत्री ने इस फीडर को ऊर्जीकृत किया।इस मौके पर जूनियर इंजीनियर व अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा । उन्होंने बताया कि अशोकनगर फीडर को इससे अलग किया गया है और अब इस नए फीडर से पांच मोहल्ले के 1100 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। गर्मी बरसात के दिनों में भी उन्हें बिना रुकावट बिजली मिलती रहेगी। बार-बार फाल्ट भी नहीं होंगे और ओवरलोडिंग से बचेंगे। बिजनेस प्लान में यह कार्य कराया गया है ताकि उपभोक्ताओं को सुविधा मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.