इटावा औरैया, मार्च 17 -- एसएवी इंटर कॉलेज के छात्र विवेक का चयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की प्रतिष्ठित इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत हुआ है। इस उपलब्धि के तहत छात्र के खाते में दस हजार रुपए की धनराशि प्रदान की गई है। छात्र विवेक ने कृषि क्षेत्र में एग्रो ड्रोन सोलर नेटवर्क विषय पर अपना मौलिक एवं नवाचारी विचार प्रस्तुत किया, जिसे चयन समिति द्वारा सराहा गया। छात्र की इस सफलता से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक मृत्युंजय चौधरी एवं प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार ने छात्र को माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में इंस्पायर अवार्ड ब्लॉक प्रभारी राजेश सिंह, रितेश चतुर्वेदी, संजीव कुमार, हृदेश कुमार यादव, कंचन अग्रवाल एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट डॉ. संजय कुमार विश्वक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.