इटावा औरैया, मार्च 31 -- क्षेत्र के एक व्यक्ति की पंजाब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक का शव लेने के लिए परिजन पंजाब रवाना हो गए हैं। क्षेत्र के कुंवरा गांव निवासी 50 वर्षीय अमर सिंह करीब दो वर्षों से पंजाब के नारनौल थाना क्षेत्र के सीमा गांव में एक मुर्गी फार्म पर काम कर रहा था। सोमवार सुबह फार्म मालिक ने फोन पर परिजनों को सूचना दी कि अमर सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पत्नी अनारकली ने बताया कि घटना से एक दिन पहले ही अमर सिंह ने फोन कर फार्म मालिक के तीन सौ मुर्गियां चोरी का आरोप लगाए जाने और विवाद होने की जानकारी दी थी। इसके बाद अचानक आत्महत्या की सूचना मिलने से परिजन सन्न रह गए। परिजनों ने फार्म मालिक पर गंभीर आरोप लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.