कौशाम्बी, मई 2 -- करारी थानाक्षेत्र के अड़हरा गांव में भारत यादव की हत्या के बाद शनिवार को सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज गांव पहुंचे। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भेजे गए दो लाख का चेक परिजनों को दिया। भारत यादव हत्याकांड के बाद से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी पीड़ित परिजनों की मदद दिलाने का प्रयास कर रहे थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बात पहुंची तो उन्होंने दो लाख रुपये का चेक सांसद को मुहैया कराया। शनिवार को गांव पहुंचे सांसद ने मृतक की पत्नी को चेक मुहैया कराते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मौके पर जिला अध्यक्ष दयाशंकर, महबूब आलम सज्जू, चंद्रजीत यादव, गोलू केसरवानी, शाहनवाज हुसैन आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- श्राद्ध कार्य के लिए की मदद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.