उरई, फरवरी 3 -- एट। एट के गांव पिरौना में बजरंग आदर्श रामलीला समिति के बैनर तले रामलीला महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें बीती रात को भरत मिलाप के साथ केवट संवाद लीला का मंचन किया गया। भरत मिलाप लीला देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। लीला में कलाकारों ने शानदार मंचन करते हुए दिखाया कि रामलीला में राम, लक्ष्मण और सीता के वनवास जाने से पूरी अयोध्या नगरी वीरान सी हो गई। उधर भगवान श्रीराम ने नदी पार करने के लिए केवट से कहा तो केवट ने कहा कि पहले आपके पैर धोने के बाद भी नाव पर बैठाऊंगा। इसके बाद कलाकारों ने भरत मिलाप की सुंदर प्रस्तुति दी। भगवान श्रीराम को मनाने के लिए भरत वनवास में गए जहां प्रभु ने भरत को गले लगाया। प्रभु श्रीराम से भरत ने वापस लौटने की प्रार्थना की। प्रभु ने पिता के वचन पूरा करने के पहले वापस न लौटने की बात कही। श्रीराम जी का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.