भरत मिलाप देख राम नाम से गूंजा बलदेव
मथुरा, अप्रैल 5 -- श्री कल्याण सेवा समिति ने शिवरतन बाजार स्थित सिंह पौर गेट पर भरत मिलाप का आयोजन किया। इसे देखने के लिए भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। शिवरतन बाजार और मोती बाजार क्षेत्र में चारों ओर भीड़ से खचाखच स्थिति रही। व्यापारियों द्वारा मुख्य बाजारों को भव्य लाइटिंग से सजाया गया। भरत मिलाप के दौरान चारों भाइयों के मिलन को देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा वातावरण 'जय श्रीराम' के जयकारों से गूंज उठा। मोदी तिराहे से भरत व शत्रुघ्न राम की चरण पादुका लेकर चले, वहीं गोकुलवासी मिठाई वाले तिराहे से राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी भाई से मिलने के लिए निकले। रास्ते में व्यापारियों ने जगह-जगह आरती उतारकर स्वागत किया। बाजार में थाना अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार और कस्बा इंचार्ज मिथलेश उपाध्याय ने स्वरूपों की आरती उतारी। सिंह पौर गेट पर नगर पंचायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.