पीलीभीत, अक्टूबर 4 -- पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की निगरानी में श्री रामभरत मिलाप के बाद गाजे बाजे के साथ राजगद्दी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। उत्साही लोगों ने जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। मंचन के अंतर्गत रामलीला मैदान में प्रभु राम विभीषण का राज्याभिषेक करते हैं। उसके पश्चात भक्त हनुमान से बोले तुम अविलंब अयोध्या पहुंचकर भरत को मेरे पहुंचने का समाचार बताओ। वरना भरत अपने आपको मेरे न पहुंचने पर अग्नि में समर्पित कर देगा। भक्त हनुमान नंदीवन पहुंच भरत को प्रभु राम के आने की खबर देते हैं। प्रभु राम, लक्ष्मण, सीता, विभीषण, सुग्रीव, अंगद, जामवंत आदि के साथ पुष्पक विमान से पहुंचे और भरत को देख उन्हें अपने गले से लगा लिया। भरत मिलाप की लीला स्थानीय गोपाल बाबू की बगिया रामा कॉलेज के सामने संपन्न हुई। उसके पश्चात यहीं से श्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.