भरत मिलाप का प्रसंग सुन श्रद्धालु हुए भाव विभोर
अमरोहा, अप्रैल 8 -- मंडी धनौरा। महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के सातवे दिन बुधवार को वृंदावन से आए कथा व्यास श्रीहित कुलदीप कृष्ण महाराज ने भरत मिलाप का प्रसंग सुनाया। श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा व्यास ने कहा कि भगवान राम के वन जाने के बाद राजा दशरथ ने पुत्र वियोग में प्राण त्याग दिए। उनकी मृत्यु के बाद भरत और शत्रुघ्न को ननिहाल से बुलाया गया। भरत ने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया व फिर भगवान राम को वापस अयोध्या लाने के लिए वन की ओर प्रस्थान किया। चित्रकूट में जाकर भगवान राम और भरत जी का मिलन हुआ। कथा के बाद आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सुनील अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, विजय अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, सरला जैन, कामिनी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.