भरत मिलाप और अस्त्र-शास्त्र चालन प्रतियोगिता होगी आकर्षक
लोहरदगा, मार्च 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। नवयुवक संघ देवी मंदिर के प्रांगण में रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने को ले एक आवश्यक बैठक देवी मंदिर में सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें पंकज वर्मा को अध्यक्ष, राकेश खत्री को सचिव औऱ शुभम शर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नव चयनिय अध्यक्ष ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाया जाएगा और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवयुवक संघ देवी मंदिर की ओर से पूरे लोहरदगा वासियों को कुछ नया जरूर देखने को मिलेगा। साथ ही साथ आकर्षक सजावट भी देखने को मिलेगी। भरत मिलाप एवं अस्त्र-शास्त्र चालन प्रतियोगिता भी इस बार आकर्षक होगा। बैठक में देवी मंदिर सभी कोर कमेटी सदस्य, सभी संरक्षक एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.