चित्रकूट, जुलाई 26 -- चित्रकूट। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में सावन माह में आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी है। अधिकारी धर्मनगरी के आसपास धार्मिक स्थलों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करा रहे है। सीडीओ डीपी पाल ने भरतकूप स्थित भरत मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। सीडीओ ने मंदिर परिसर में लगे पेड़ों की छंटाई कराने के निर्देश दिए। परिसर के समीप शौचालयों में पानी की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। अधिकारियो को निर्देशित किया कि जलापूर्ति के लिए तत्काल कनेक्शन कराएं। महिला एवं पुरुष शौचालयों के क्षतिग्रस्त दरवाजों को शीघ्र बदला जाए। यूपीपीसीएल के जरिए मंदिर परिसर में कराए गए विकास कार्यों का भी सीडीओ ने जायजा लिया। जिन स्थानों पर पत्थर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उनकी मरम्मत कराने ...