रिषिकेष, अप्रैल 19 -- तीर्थनगरी में रविवार को अक्षय तृतीया का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने जहां गंगा में डुबकी लगाई वहीं भरत जी महाराज के मंदिर की 108 परिक्रमा कर पुण्य अर्जित किया। तीर्थनगरी के लिए अक्षय तृतीया के अलग ही मायने हैं। पौराणिक मंदिर हृषिकेश नारायण श्री भरत मंदिर का महात्म्य भी कम नहीं है। श्री भरत मंदिर की अक्षय तृतीया पर 108 बार की गई परिक्रमा मनोकामना पूर्ण करने के साथ भगवान बदरीनाथ के दर्शन समान फलदायी मानी गई है। रविवार को श्री भरत मंदिर में परिक्रमा के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। परिक्रमा का दौर रात तक जारी रहा। विभिन्न प्रांतों से जुटे श्रद्धालुओं ने प्राचीन श्री भरत मंदिर में विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के साथ भगवान नारायण की परिक्रमा की। इस अवसर हर्षवर्धन शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.