भरत भूषण प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग
बोकारो, जुलाई 17 -- बोकारो, प्रतिनिधि। भरत भूषण तिवारी पुलिस मुठभेड़ प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को संपूर्ण विप्र समाज, जिला बोकारो के नेतृत्व में सर्वसमाज के लोगों ने जिला उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मामले की न्यायिक जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। संपूर्ण विप्र समाज के उपाध्यक्ष कुंज बिहारी पाठक ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को विधिसम्मत न्याय पाने का संवैधानिक अधिकार है। यदि किसी व्यक्ति पर कोई आरोप हो तो उसे कानून के अनुसार गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक जांच कराने का निर्णय स्वागतय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.