बहराइच, जून 24 -- राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट सौंपा तेजवापुर, संवाददाता। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को सौंपा। इस दौरान बिहार के भोजपुर के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की हत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग की।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। घटना को मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन बताते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। साथ ही मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, शहीद का दर्जा तथा दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। यह भी पढ़ें- भरत तिवारी प्...