सहारनपुर, जून 28 -- देवबंद, संवाददाता। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर पुलिस द्वारा भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर किए जाने से स्वर्ण समाज ने रोष प्रकट किया है। घटना के विरोध में शुक्रवार रात स्वर्ण समाज के लोगों ने सुभाष चौक से लेकर देवीकुंड स्थित शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला। सुभाष चौक पर आयोजित कार्यक्रम में क्षत्रिय करनी सेना के क्षेत्रीय अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि बिहार सरकार में गरीबों, मजलूमों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले भरत तिवारी को बिहार सरकार के अपने ही तंत्र के षड़यंत्र का शिकार बना लिया। आरोप लगाया कि सरकार ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए भरत तिवारी की हत्या करा दी। यह भी पढ़ें- भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में स्वर्ण समाज का कैंडल मार्च ब्राह्मण नेता रोहित कौशिक और शुभम वत्स ने कहा कि ...