सिमडेगा, सितम्बर 4 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले की प्रतिभावान और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चियों के लिए सब्जी कारोबारी सह समाजसेवी भरत प्रसाद ने पहल की है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी उन्होंने गरीब परिवारों की 100 प्रतिभावान बच्चियों का हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कराने का जिम्मा उठाया है। यह भी पढ़ें- प्रतिभा को निखारने का सबसे बेहतर मंच है हिन्दुस्तान ओलंपियाड पहल का उद्देश्य उनकी इस पहल से आर्थिक तंगी के कारण प्रतियोगी परीक्षा से दूर रहने वाली बच्चियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। भरत प्रसाद ने कहा कि प्रतिभा किसी की आर्थिक स्थिति देखकर पैदा नहीं होती। जिले में कई ऐसी बच्चियां हैं, जिनमें आगे बढ़ने की क्षमता और पढ़ाई के प्रति लगन है। लेकिन आर्थिक परेशानी के कारण उन्हें कई अवसर नहीं मिल पाते। ऐसे बच्चों ...