आगरा, अप्रैल 5 -- भरतनाट्यम की आध्यात्मिक नृत्य प्रस्तुति 'धिति' का आयोजन एमजी रोड स्थित एक होटल में किया गया। कार्यक्रम में 'धिति' की क्रिएटर आंचल जैन ने बताया कि वह युवाओं को भरतनाट्यम का प्रशिक्षण दे रही हैं। उनके प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं ने भरतनाट्यम पर आधारित नृतेशा, कथकम, शिव अष्टकम, श्रीरामचंद्र, स्वागतम कृष्णा, पुष्पांजलि और महागणपतिम समेत कई नाट्य प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से दर्शकों को शास्त्रीय नृत्य की विविधता से परिचित कराया। आंचल जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भरतनाट्यम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है, ताकि देश के कम से कम 80 प्रतिशत लोग इस शास्त्रीय नृत्य विधा को जान सकें। उन्होंने कहा कि मुगल शासन के दौर के बाद भारत की कई शास्त्रीय नृत्य विधाओं के बारे में लोग कम जानते हैं और कई बार भरतन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.