मिर्जापुर, जून 24 -- मिर्जापुर, संवाददाता। बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग को लेकर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के बैनर तले अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा गया。 यह भी पढ़ें- भरत तिवारी के एनकाउंटर के विरोध में उमड़ा जनाक्रोशप्रदर्शन की मांगें अधिवक्ताओं ने पत्रक के माध्यम से भरत तिवारी की कथित इनकाउंटर में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निलंबित करने और फर्जी मुठभेड़ में शामिल पुलिस अधिकारियों पर हत्या,हत्या के प्रयास एवं आपराधिक षडयंत्र करकने की मुकदर्मा दर्ज करने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता,परिवार के एक सद...