पटना, जून 24 -- भोजपुर जिले के शाहपुर में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस को लेकर अब तक कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोग भरत भूषण को सामाजिक कार्यकर्ता भी कह रहे हैं। अब बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी भरत भूषण एनकाउंटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बाबा बागेश्वर धाम सरकार ने भरत तिवारी को सनातनी और हिंदुओं की रक्षा करने वाला बता दिया है। महारा्ष्ट्र में आयोजित एक दरबार में बाबा बागेश्वर ने कहा कि बिहार का एक बालक हिंदुओं के लिए लड़ता था। सनातनियों के लिए लड़ता था। उसका नाम भरत तिवारी था। उसपर प्रशासन ने सरेंडर करने के बाद गोली चलाई। यह भी हमें पता है। इसकी जांच होनी चाहिए। यदि वो अपराधी था तो उसको दंड न्यायपालिका से मिलना चाहिए था। बाबा बागेश्वर धाम सरकार ने आगे कहा कि अब जो हुआ उसकी विशेष स्तर प...