भरत तिवारी के श्राद्ध के बाद तेज होगा आंदोलन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर क्या बोले पिता?
निज संवाददाता, जून 29 -- बिहार के भोजपुर जिले में बीते दिनों हुए पुलिस एनकाउंटर में भरत तिवारी की मौत के खिलाफ परिजन द्वारा बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है। भरत के पिता काशीनाथ तिवारी ने कहा कि बेटे के श्राद्ध के बाद वह इंसाफ की लड़ाई को तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि वह चुप बैठने वाले नहीं हैं। उन्होंने भरत तिवारी एनकाउंटर में परिवार के साथ खड़े लोगों को 30 जून बिलौटी गांव आने का न्योता दिया है। हालांकि, बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटना के बारे में वह ज्यादा कुछ नहीं बोले। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव में रविवार को भरत तिवारी का दशकर्म हुआ। मुंडन संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और समर्थक शामिल हुए। संस्कार के बाद लोगों से बातचीत में भरत तिवारी के पिता काशीनाथ ने कहा कि बेटे के श्राद्ध के बाद वह बाहर निकलेंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.