पटना, जून 25 -- बिहार के भोजपुर जिले में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर के खिलाफ बुधवार को आयोजित महापंचायत में पुलिस की नौकरी छोड़ने का दावा करने वाले सिपाही आशीष तिवारी को बर्खास्त किया जाएगा। शाहपुर के बिलौटी गांव में बुधवार को हुई महापंचायत के दौरान उसका वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान लिया। इसकी जांच के बाद आया गया कि आशीष तिवारी पैंथर सिपाही के पद पर तैनात है। उस पर अपने सीनियर पुलिस अधिकारियों पर पिस्टल तानने और थाने में फायरिंग करने का केस चल रहा है। उसे नौकरी से हटाने की प्रक्रिया जारी है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि आशीष तिवारी भोजपुर जिले के बिलौटी गांव का रहने वाला है और बिहार पुलिस में पैंथर सिपाही के पद पर तैनात है। दो साल पहले अगस्त 2024 में पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी प...