पटना, जुलाई 24 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से अपने आवास पर मुलाकात की। सीएम ने भरोसा देते हुए कहा कि परिवार को न्याय मिलेगा। इस मुलाकात के दौरान भरत तिवारी की मां आशा देवी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। यह मुलाकात पटना के एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास में हुई। बता दें कि भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित बिलौटी गांव में पुलिस से मुठभेड़ में भरत तिवारी की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस केस में तत्कालीन एसडीपीओ, थानेदार समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज है। भरत तिवारी एनकाउंटर को परिवार वालों ने फर्जी बताया और आरोप लगाया कि सरेंडर करने के बावजूद उसे गोली मार दी गई। 17 जून को हुए इस एनकाउंटर के बाद कई दिनों तक बिहार की सियासत सुलगी रही। इसकी आंच पड़ोसी राज्य ...