हिन्दुस्तान संवाददाता, जून 26 -- बिहार के भोजपुर के बहुचर्चित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी उर्फ भरत भूषण तिवारी के परिजन को बड़ी राहत मिली है। भरत के परिवार वालों पर दर्ज मुकदमा वापस ले लिया गया है। पुलिस पर फायरिंग के मामले में दर्ज एफआईआर से पिता और भाई का नाम हटा दिया गया है। उस केस में दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और भरत तिवारी को सरंक्षण देने का आरोप लगाया गया था। भोजपुर के एसपी राज की ओर से गुरुवार को इसकी पुष्टि की गई। बता दें कि 17 जून की सुबह पुलिस पर फायरिंग के मामले में शाहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश मालाकार के बयान पर भरत तिवारी, उसके पिता काशी नाथ तिवारी और भाई चंदन तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) धारा 132, 109(1), 351 (2) और 352 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। हालांकि ...