भरत तिवारी के परिजनों से मिले वरिष्ठ अधिवक्ता, सीबीआई जांच की मांग
आरा, जून 21 -- आरा। आरा सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता, आरा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व लोक अभियोजक नागेश्वर दुबे अधिवक्ता के नेतृत्व में अधिवक्ताओं एवं सामाजिक प्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल रविवार को बिलौटी गांव पहुंचा। साथ ही कथित फर्जी पुलिस मुठभेड़ में मृत सामाजिक कार्यकर्ता भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। प्रतिनिधिमंडल में आरा बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार राय अधिवक्ता, मंजय कुमार सिंह (नोटरी पब्लिक) और हिंदू भूषण उपाध्याय अधिवक्ता सहित अन्य थे। प्रतिनिधिमंडल ने भरत तिवारी के परिजनों से विस्तृत बातचीत कर घटना की जानकारी प्राप्त की। पूरे मामले को अत्यंत गंभीर, संवेदनशील एवं जनहित से जुड़ा विषय बताया। यह भी पढ़ें- यह एनकाउंटर नहीं हत्या है, भरत तिवारी की मौत पर बोले आरके सिंह; पप्पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.