भरत तिवारी के घर की रेकी कौन कर रहा, दहशत में परिजन; मां ने भूख हड़ताल का किया ऐलान
निज संवाददाता, जुलाई 5 -- भोजपुर जिले के शाहपुर के बिलौटी गांव में भरत तिवारी के कथित मुठभेड़ के बाद अब उनके परिजन दहशत में जी रहे हैं। परिजनों का दावा है कि कोई उनके घर की रेकी कर रहा है। भरत तिवारी के परिजनों के मुताबिक, रात के अंधेरे में उनके घर के पास गाड़ियां मंडरा रही हैं। इधर बेटे को खोने के गम में डूबी मां ने भूख हड़ताल करने का ऐलान भी कर दिया है। मां आशा देवी ने कहा है कि भरत भूषण तिवारी की हत्या के नामजद आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो वो आगामी नौ जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर के आसपास रात में बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध गाड़ियां चक्कर लगा रही हैं, जिससे पूरा परिवार दहशत में है। भरत तिवारी की मां ने कहा कि घटना के बाद से उनका परिवार लगातार भय के माहौल में जी रहा है। उनका आरोप है कि रात कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.