बक्सर, जून 22 -- फोटो ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। नगर पंचायत में सोमवार की शाम युवाओं ने भरत तिवारी के कथित फेक एनकाउंटर के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर अपना आक्रोश जताया। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में युवा व ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भोजपुर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ शिव मंदिर से शुरू हुआ कैंडल मार्च ब्रह्मपुर चौराहा तक पहुंचा, जहां लोगों ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की। मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि उन्हें न्यायिक जांच पर भरोसा है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- भरत एनकाउंटर के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च भरत तिवारी को न्याय मिलने तक वह चुप नहीं बैठेंगे तथा इसके लिए अपना विरोध लोक...