भरत तिवारी एनकाउंटर केस में अब आमरण अनशन, मुंडन कराकर सचिन आंदोलन पर अड़े; न्याय की मांग
एक संवाददाता, जून 23 -- भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले में न्याय की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू हो गया है। दरअसल पश्चिम चंपारण के बेतिया के रहने वाले सचिन मिश्रा शाहपुर के बिलौटी गांव में आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। इसके पहले उन्होंने मुंडन भी कराया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हए कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक उनका अनशन जारी रहेगा। सचिन मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वे पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। परिजनों से मुलाकात के बाद उन्होंने न्याय के समर्थन में अनशन शुरू करने का फैसला किया। अनशन स्थल पर उन्होंने विभिन्न मांगों और नारों वाले पोस्टर भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी को न्याय द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.