आगरा, जून 26 -- बिहार के भोजपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में गुरुवार शाम कासगंज ब्राह्मण समाज ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की। समाज के लोगों ने कपिलमुनि धर्मशाला से गांधी मूर्ति तक मार्च निकालकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। शाम करीब साढ़े छह बजे समाज के लोग कपिलमुनि धर्मशाला में एकत्र हुए। इस दौरान भरत भूषण तिवारी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने मुख्य बाजार मार्ग से गांधी मूर्ति तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- ब्राह्मण समाज महासभा ने किया कैंडल मार्च वक्ताओं ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय स्वीकार नहीं किया जा सकता और ...