आरा, जुलाई 9 -- भरत तिवारी एनकाउंटर: भोजपुर के चर्चित शाहपुर के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। इसे लेकर न्यायिक आयोग के अध्यक्ष सह पटना उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा बुधवार को आरा पहुंचे। उन्होंने जिला शिक्षा कार्यालय परिसर स्थित आयोग के कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके साथ ही आयोग का कार्यालय विधिवत शुरू हो गया। आरा में ही आयोग का दफ्तर बनाया गया है और रिटायर्ड जज ने जांच की कमान संभाल ली है। रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर में कई सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं। वो इस सवाल का भी जवाब ढूंढ रहे हैं कि आखिर इस मुठभेड़ का औचित्य क्या था? इधर, इस घटना से जुड़े गवाहों को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए बुधवार को समन जारी किया गया है। न्यायिक आयोग के अध्यक्ष...