भरत तिवारी एनकाउंटर: DSP राजेश शर्मा की नई पोस्टिंग पर छलका मां का दर्द, बोलीं- सरकार जख्मों पर नमक छिड़क रही
निज संवाददाता, जुलाई 2 -- भोजपुर जिले के शाहपुर के बिलौटी में कथित पुलिस मुठभेड़ में भरत तिवारी की मौत के मामले में नामजद आरोपित पुलिस अधिकारी जगदीशपुर के पूर्व डीएसपी राजेश शर्मा की नई पोस्टिंग की खबर सामने आने के बाद पीड़ित परिवार का दर्द एक बार फिर छलक पड़ा। दरअसल सरकार ने बुधवार को कई आईपीएस और डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। तबादले की लिस्ट में जगदीशपुर के पूर्व डीएसपी राजेश शर्मा का भी नाम है। इसके बाद भरत तिवारी की मां आशा देवी ने बुधवार को ही आरोप लगाया कि बेटे की मौत के मामले में न्याय दिलाने की बजाए सरकार आरोपियों को नई जिम्मेदारी देकर परिवार के जख्मों पर नमक छिड़क रही है। उन्होंने दोषियों की गिरफ्तारी और अदालत से फांसी की सजा दिलाने की मांग दोहराई। आशा देवी ने कहा कि जिस बेटे को उन्होंने अपनी आंखों के सामने खो दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.