भरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई की महापंचायत को प्रशासन से अनुमति नहीं, आयोजक अड़े
निज संवाददाता, जुलाई 2 -- बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद जगदीशपुर में 5 जुलाई को बुलाई गई बहुजन महापंचायत को अनुमंडल प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इससे अब इस सभा पर संकट के बादल गहरा गए हैं। जगदीशपुर एसडीएम ने कानून व्यवस्था और ट्रैफिक का हवाला देते हुए आयोजकों के आवेदन को खारिज कर दिया। हालांकि, आयोजक उसी दिन महापंचायत करने पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि अगर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी, तो भी हर हाल में निजी जमीन पर सभा करेंगे। दरअसल, पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिजन को न्याय दिलाने के लिए पिछले दिनों बिलौटी गांव में आयोजित सवर्णों की महापंचायत के विरोध में रविवार को बहुजन समाज के लोगों ने यह सभा बुलाई है। आयोजक मंडल में शामिल अभिषेक मेहता, रणविजय बहादुर, उमेश कुमार सिंह, लाल बहादुर मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.