भरत तिवारी एनकाउंटर: पटना में 12 कंटेंट क्रिएटर्स पर केस, 50 से अधिक पोस्ट डिलीट; भड़काने का आरोप
प्रधान संवाददाता, जुलाई 6 -- भरत तिवारी एनकाउंटर: भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर के बाद अब इसकी जांच चल रही है। भरत तिवारी के परिजनों ने कई संगीन आरोप पुलिस पर लगाए हैं और दावा किया है कि सरेंडर करने के बाद भरत तिवारी का एनकाउंटर किया गया है। इस बीच विभिन्न सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक और भ्रामक तथ्य पोस्ट करने के आरोप में पटना साइबर थाने ने 12 कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उनके द्वारा एक्स और इंस्टाग्राम पर डाले गए 50 से अधिक पोस्ट को भी साइबर पुलिस ने डिलिट कराया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में न्यायिक जांच चल रही है लेकिन सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट किए जा रहे हैं, जिससे सामाजिक द्वेष के साथ-साथ शांति व्यवस्था भंग हो सकती है। पुलिस ने लोगों से इस केस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.