लखनऊ, दिसम्बर 21 -- लखनऊ, संवाददाता। गोमती नगर के विशेषखंड में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव में रविवार को कथा व्यास लक्ष्मी प्रिया जी ने अपने हृदयस्पर्शी शब्दों से श्री भरत चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। श्री भरत के आदर्श, उनके त्याग और श्री राम के प्रति असीम भक्ति का चित्रण सुनकर भक्त भाव-विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि श्री भरत का चरित्र त्याग, निस्वार्थ प्रेम और अटूट भक्ति की पराकाष्ठा है। श्री भरत जी महाराज को भारतीय संस्कृति में भ्रातृ प्रेम, त्याग, विश्वास और भक्ति का एक अद्वितीय आदर्श माना जाता है। इस अवसर पर पार्षद शैलेन्द्र वर्मा, संजय मिश्रा, रंगनाथ द्विवेदी, केडी वर्मा, दया शंकर वर्मा , विनोद गर्ग, अतुल श्रीवास्तव, मुकेश राज, आलोक सिंह सहित बड़ी संख्या में कथा प्रेमी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.