बहराइच, अप्रैल 14 -- बहराइच, संवाददाता। रामलीला मैदान भूपगंज बाजार में श्रीराम कथा एवं गायत्री महायज्ञ चल रही है। छठे दिन कथावाचक ने भरत चरित्र की कथा सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। गायत्री नवचेतना विस्तार केन्द्र के परिव्राजक ज्ञान प्रकाश शुक्ल के संयोजकत्व में आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार से आये कथावाचक पण्डित अयोध्या प्रसाद तिवारी ने जब भरत चरित्र की भावपूर्ण कथा सुनाई तो समूचा पंडाल श्रद्धा और भक्ति के रस में सरावोर हो गया। उन्होंने कहा कि महात्मा भरत त्याग, प्रेम और भाईचारे की अनुपम मिसाल हैं। उन्होंने राज सिंहासन को ठुकरा कर श्रीराम की चरण पादुका को सिंहासन पर स्थापित कर स्वयं एक तपस्वी की भांति रहकर राज्य का संचालन किया। कहा कि भरत जी का जीवन हमें सच्चा प्रेम, त्याग, भाई के प्रति अटूट श्रद्धा और धर्म के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.