भरत के राम पुस्तक के लिए डॉ मीतू को मिला सम्मान
धनबाद, जुलाई 14 -- धनबाद। महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बहुभाषिक साहित्य सम्मेलन में धनबाद की डॉ मीतू सिन्हा को सम्मानित किया गया। डॉ मीतू सिन्हा ने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डॉ मीतू ने अपनी कविता का पाठ किया। पुस्तक भरत के राम के लिए कला गौरव सम्मान के अंतर्गत श्रेष्ठ लेखक (बेस्ट राइटर) के सम्मान से मीतू सिन्हा को सम्मानित किया गया। यह पुस्तक भरत और श्रीराम के प्रेम पर आधारित एक खंडकाव्य है, जिसमें रामायण के उस अंश का वर्णन है, जब भरत श्रीराम को वापस अयोध्या ले जाने आते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.