हल्द्वानी, मार्च 24 -- हल्द्वानी। जगदम्बा मंदिर के 41वें वार्षिकोत्सव पर आयोजित रामकथा के पांचवें दिन व्यास डॉ. मनोज पांडे ने भरत के आदर्श चरित्र का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भरत ने राजपाट त्यागकर श्रीराम की चरण पादुकाओं को सिंहासन पर रख 14 वर्षों तक सेवा की। चित्रकूट प्रसंग सुनकर भक्त भावविभोर हो उठे। इस दौरान मंदिर की सफाई में समर्पित सब्जी विक्रेता मोहनलाल मौर्य के परिवार ने अपनी मेहनत की कमाई से जमा 5,819 रुपये की गुल्लक मंदिर को भेंट की, जिसकी सभी ने सराहना की। डॉ. भुवन चंद्र त्रिपाठी के संरक्षण में यज्ञाचार्य खष्ठाबल्लभ पाठक व अन्य विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नित्य पूजन और गायत्री यज्ञ संपन्न कराया। यहां समिति के अध्यक्ष उमेश पांडे, सचिव विनोद पांडे, कोषाध्यक्ष आशुतोष जोशी, रमेश चंद्र पांडे, घनश्याम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.