भरत एनकाउंटर के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 22 -- प्रतापगढ़ संवाददाता। बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर के विरोध में सोमवार को परशुराम सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ट्रेजरी चौराहे से कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च ट्रेजरी चौराहे से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए संपन्न हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भरत तिवारी की मौत की घटना अत्यंत गंभीर है और इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि एनकाउंटर में किसी प्रकार की अनियमितता या दोषी अधिकारियों की भूमिका पाई जाती है तो उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- परिषद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.