मथुरा, अप्रैल 7 -- बलदेव क्षेत्र में कंपोजिट शराब ठेका हटाने को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज होता जा रहा है। गांव भरतिया में सोमवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। शराब ठेका हटवाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं ने भी धरने पर बैठ कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का कहना था गांव में खुले शराब ठेके से सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। आए दिन शराबियों के कारण विवाद, झगड़े और असुरक्षा की स्थिति बन रही है, खासकर महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से तत्काल ठेका हटाने की मांग की। हंगामे की की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद ग्रामीण पुरुष व महिलाएं शांत हुए। गंभीरता को देखते हुए पुलिस आधा दर्जन पुरुषों व महिलाओं को पूछताछ के लिए अपने साथ था...