भरतपुर, जुलाई 21 -- राजस्थान के भरतपुर जिले में करोड़ों रुपए की जमीन को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। उद्योग नगर थाना क्षेत्र के तुहिया गांव में रिटायर्ड एएसआई और उसके परिवार पर 30 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवक को उसके घर से जबरन उठाकर आरोपी अपने घर ले गए, जहां जमीन अपने नाम करवाने का दबाव बनाया गया। जब उसने इनकार किया तो लाठी-डंडों और सरियों से बेरहमी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घर में सो रहे युवक को जबरन ले गए पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, मृतक सुशील कुमार तुहिया गांव का रहने वाला था और खेती-बाड़ी करता था। उसके माता-पिता का काफी समय पहले निधन हो चुका था। परिवार के मुताबिक, सुशील के नाम हाईवे किनारे करोड़ों रुपए ...