बहराइच, अप्रैल 5 -- मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के भरथापुर गांव के 136 परिवारों को भरतपुर कालोनी में बसाया जाना है। इसके लिए आवास, सड़क, शौचालय, आंगनवाड़ी केन्द्र, पार्क आदि के निर्माण की योजना पर काम शुरू हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता बृजेश प्रताप सिंह, पंचायत सचिव अर्जुन सोनकर तथा राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक व लेखपाल रवि वर्मा की टीम ने मौके पर पहुंचकर नक्शा के हिसाब से भूमि का सीमांकन किया और निर्माण की रूपरेखा तैयार की। बीडीओ ने बताया कि आवास के लिए निर्धारित भूखंड पर प्लाटिंग का कार्य पूरा होते ही लकी ड्रॉ के माध्यम से आवास का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लगभग 1750 वर्ग मीटर भूमि पर आवास का निर्माण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...