सोनभद्र, फरवरी 16 -- डाला। अचलेश्वर महादेव मन्दिर फाउंडेशन ने मंदिर परम्परा के अनुसार रविवार की शाम भरत नाट्यम के पश्चात निशा पूजन और हवन उपरांत महाशिवरात्रि महोत्सव संपन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारम्भ अचलेश्वर महादेव मन्दिर फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष पं मुरली तिवारी ने किया। भरतनाट्यम नृत्यांगना नंदिता सिंह नें सर्वप्रथम पुष्पांजलि गणेश वंदना से अपने नृत्य की शुरुआत की। सधी हुई मुद्राओं, संतुलित पद संचालन और शांत भावाभिव्यक्ति के माध्यम से भगवान गणेश का आवाहन किया गया। इस प्रस्तुति में कला पक्ष की शुद्धता और भक्ति भाव का सुंदर समन्वय दिखाई दिया। तत्पश्चात नटेश -नटेश कौतुवम यह प्रस्तुति भगवान शिव के नटराज स्वरूप को समर्पित थी। तीव्र लय, ऊर्जावान गतियाँ और सशक्त अंग-संचालन के माध्यम से तांडव भाव का प्रभावशाली चित्रण किया गया। मुखाभिनय औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.