वाराणसी, अक्टूबर 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की भंगिमाएं भी महिलाओं के उपचार में मददगार हो सकती हैं। बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के आयुर्वेद संकाय की ओर से होने वाले तीन दिवसीय 'प्रसूतिकॉन-2.0' में इसपर गहन विचार विमर्श किया जाएगा। यह आयोजन सात अक्तूबर से तीन दिन तक होगा। इसमें 'महिलाओं के स्वास्थ्य में नैदानिक और अनुसंधान उन्नति' पर चर्चा होगी। सात अक्तूबर को केएन उडुप्पा सभागार में पूर्व-सम्मेलन कार्यशाला होगी। स्वतंत्रता भवन में आठ और नौ अक्तूबर को मुख्य वैज्ञानिक सम्मेलन होगा। आयोजन अध्यक्ष प्रो. दीपा मिश्रा ने शनिवार को धन्वंतरि भवन में प्रेस कांफ्रेंस कर ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन आठ अक्तूबर को दिन में 12 बजे होगा। पद्मश्री प्रो. सरोज चूडामणि गोपाल मुख्य अतिथि होंगी। कुलपति प्रो....