अयोध्या, मई 1 -- अयोध्या, संवाददाता। जिले के प्रसिद्ध भरतकुण्ड-भदरसा नगर पंचायत क्षेत्र में एक आधुनिक कम्युनिटी सेंटर का निर्माण शुरू हो गया है। यह परियोजना वैश्विक नगर योजना के अंतर्गत की जा रही है, जिसके तहत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। लगभग 1.63 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाला इस सेंटर के स्थानीय निवासियों के लिए सामुदायिक सुविधाओं का बड़ा तोहफा साबित होने की बात कही जा रही है। नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार, कम्युनिटी सेंटर में हॉल, मीटिंग रूम, लाइब्रेरी, खेलकूद की सुविधाएं और अन्य आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल होंगे। यह केंद्र सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक तथा शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आदर्श स्थान बनेगा। विवाह समारोह, सामुदायिक भोज, कार्यशालाएं, स्वास्थ्य शिविर और युवाओं के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.